BREAKING NEWS
KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएमएचओ.. <<     NEWS : एक सज्जन-एक सहजन, अभियान से प्रतापगढ़ में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 11:57 am
KHABAR : कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी एमपी की पैरालंपिक एथलीट, विशेष आमंत्रित अतिथियों में रुबीना फ्रांसिस का भी नाम, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश की पैरालंपिक एथलीट और पदक विजेता, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। गणतंत्र दिवस परेड 2025 के लिए विशेष आमंत्रित लोगों में से हैं। यह विशेष अतिथि उन 10,000 लोगों में से हैं, जिन्हें 26 जनवरी, 2025 को कार्तव्य पथ, दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इनमें जबलपुर की रुबीना फ्रांसिस का भी नाम शामिल है। हाल ही में रुबीना ने पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। रुबीना कई देशों में  भारत का परचम लहरा चुकी हैं। 


इसके अलावा सीहोर के कपिल परमार भी शामिल हैं, जो जूडो में देश के पहले पैरालंपिक पदक विजेता हैं, जिन्होंने पुरुष-60 किग्रा (जे1) में कांस्य पदक जीता है। भिंड की पूजा ओझा, पैरा कैनो वर्ल्ड चौंपियनशिप में रजत पदक विजेता, और कई अन्य खिलाड़ी भी आमंत्रित किये गए हैं।


गणतंत्र दिवस के दिन कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, डेलीगेट और तीनों सेना के प्रमुखों के बीच इन विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया जाना निश्चित ही भारत सरकार की एक अच्छी पहल की शुरुआत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE