BREAKING NEWS
KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<     KHABAR : महाराष्ट्र में जलभराव से रेल संचालन.. <<     KHABAR :पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है बारिश का.. <<     KHABAR : बीजेपी की कार्यसमिति में जिलाध्यक्षों को.. <<     KHABAR : पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी का नाना भाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत सीएमएचओ.. <<     NEWS : एक सज्जन-एक सहजन, अभियान से प्रतापगढ़ में.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का मेगा एक्शन, तस्करों.. <<     अनुयोग हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा.. <<     KHABAR : निलंबित ट्रैफिक हवलदार विवेकानंद तिवारी.. <<     BIG NEWS : कालापीपल में सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान,.. <<     KHABAR : सब्जी विक्रेता से दिनदहाड़े मारपीट,.. <<     NEWS : आस्था का सैलाब उमड़ा, अपार जनसहभागिता के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2025, 12:17 pm
KHABAR : मंडी सचिव उमेश बसेडिया शर्मा की किसानों के हित मे नई पहल, कृषि मंडी में अब तेजी से होंगे काम, पुलिस की तरह वॉकी-टॉकी से जुड़े मंडी कर्मचारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस महकमे की तरह अब मंडी कर्मचारी भी अपने कर्मचारियों से सीधा संवाद बना सकेंगे। गुरुवार को कृषि उपज मंडी के फील्ड से जुड़े कुछ कर्मचारियों को वॉकी-टॉकी सौंपे गए। नीमच मंडी सचिव उमेश बसेडिया शर्मा ने मंडी कार्यालय में कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें वॉटी-टॉकी सौंपे और उसे चलाने के बारे में जानकारी दी। इस सुविधा के चालू होने से अब किसानो के हित से जुड़े कामों में पहले से ज्यादा तेजी आएगी।
साथ ही मॉनिटरिंग भी सही तरीके से हो सकेगी। गुरुवार को मंडी सचिव ने इसका ट्रायल भी किया। उन्होंने बताया कि कई बार देखने में आता है कि कर्मचारियों से मोबाइल नेटवर्क एवं बैटरी खत्म होने के कारण संपर्क नहीं हो पाता था। अब इस प्रकार की परेशानी नहीं होगी। कुल मिलाकर मंडी सचिव की इस नई पहल से किसानो को पहले से अच्छी त्वरित सेवाएं मिलेंगी।  
वहीं देखा जाये तो अभी तरह-तरह के कर्मचारी बहाने बनाते थे उपभोक्ता नेटवर्क से बाहर है। जिस नंबर से आप बात करना चाहते हैं, वह अभी उपलब्ध नहीं है, थोड़ी देर बात करिए। तो कुछ कर्मचारी अपने मोबाइल फोन को ऐसे मोड पर लगा देते थे, जिससे अधिकारी संपर्क न कर सके। कुछ कर्मचारी तो जानबूझकर मोबाइल रिसीव ही नहीं करते। जिससे कर्मचारियों से संपर्क न होने से समय पर कार्य नहीं हो पाते थे, लेकिन अब वॉकी-टॉकी चौबीसों घंटे चालू रहेगी। जिस पर मैसेज पहुंचते ही कर्मचारियों को प्राथमिकता से काम निपटाना होंगे, उसके बाद पूरी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देनी होगी।अभी और वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराए जाएंगे। इस नई सेवा से जुड़ने से काम में पहले से ज्यादा तेजी आएगी। - उमेश बसेडिया शर्मा, मंडी सचिव

वॉकी-टॉकी के कुछ लाभ इस प्रकार हैं -
-  वॉकी-टॉकी के साथ, आपका मोबाइल सेवा के लिए साइन अप करने या अपने सिम को टॉप-अप करने की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
- किसी ऐसे क्षेत्र में हों जहां मोबाइल फोन सेवा अच्छी न हो, वॉकी-टॉकी आपको कॉल रिसेप्शन की गुणवत्ता या निष्क्रिय टावर की चिंता किए बिना संपर्क में रहता है।
- खराब मौसम या अन्य संभावित खतरनाक स्थितियों के दौरान, संपर्क में बने रहने का एक विश्वसनीय तरीका होना आवश्यक है जो कार्यशील सेल टावरों पर निर्भर न हो।
- जब आप अपने मोबाइल पर कॉल करते हैं, तो आप एक व्यक्ति से बात कर रहे होते हैं। वॉकी-टॉकी आपको एक ही समय में कई लोगों से बात करने की सुविधा देता है।
- आपको किसी से तुरंत संपर्क करना है तो वॉकी-टॉकी के साथ, आप बस सही चौनल पर ट्यून कर सकते हैं।
- कोई सेवा अनुबंध नहीं, कोई मिनट टॉप-अप नहीं, नवीनतम डिवाइस पर सैकड़ों - या हजारों - पाउंड खर्च करने की कोई चिंता नहीं।

इनका इस्तेमाल करना आसान है-
एंड्रॉयड या आईफोन दोनों में से कोई लेने की आवश्यकता नहीं है। वॉकी टॉकी के साथ, आप सही चौनल पर जाते हैं, बटन दबाते हैं और बात करते हैं। स्क्रॉल करने या सही ऐप डाउनलोड करने की चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

वे ज्यादा विश्वसनीय -
बिना किसी नाजुक स्क्रीन के - सिर्फ़ एक साफ़ और टिकाऊ डिस्प्ले - और मज़बूत डिज़ाइन के साथ, आप जहाँ भी चाहें दो-तरफ़ा रेडियो का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमे कई मॉडल वाटरप्रूफ भी हैं, इसलिए वे किसी भी जगह के लिए आदर्श हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE