BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2025, 9:31 am
KHABAR : परेड ग्राउंड पर शुरू हुआ गणतंत्र दिवस समारोह, कलेक्टर डॉ सतेन्द्र सिंह ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, एसपी के साथ परेड का निरीक्षण किया, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। परेड ग्राउंड पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे कलेक्टर परेड ग्राउंड पहुंचे और तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली।


26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह कलेक्‍टर डॉ सतेन्‍द्र सिंह के मुख्‍य आतिथ्‍य में समारोहपूर्वक, हर्षाेल्‍लास एवं गरिमामय रूप में आयोजित किया जाएगा। मुख्‍य समारोह लाल परेड ग्राउंड गुना में सुबह 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में सुबह 9 बजे मुख्‍य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9ः05 बजे मुख्‍य अतिथि द्वारा ध्‍वजारोहण करेंगे और सलामी लेंगे।


सुबह 9ः10 बजे मुख्‍यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। 9ः40 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर, 9ः50 बजे परेड द्वारा मार्च पास्‍ट, 10ः10 बजे झांकियों का प्रदर्शन होगा। 10ः40 बजे विभिन्‍न स्‍कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 11ः10 बजे पुरस्कार वितरण किया जायेगा।


मुख्‍य समारोह के दौरान परेड में परेड में पुलिस, एसएएफ, होमागार्ड के प्‍लाटूनों के अलावा एनसीसी, स्‍काउट, रेडक्रॉस, शौर्य दल सहित कुल 13 प्‍लाटून शामिल किये गये हैं। इस दौरान पुलिस परेड के अलावा विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। विभिन्न विभागों की ओर से चलित झांकियां निकलेंगी। इनमें जिला व्‍यापार एवं उद्योग केन्‍द्र, किसान कल्‍याण तथा कृषि विकास विभाग/ पशुधन विभाग, वन विभाग, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं महिला बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्यानिकी विभाग, लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकीय विभाग एवं जल निगम, शिक्षा विभाग तथा मध्‍यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा विभिन्‍न थीम पर आधारित चलित झांकिया निकाली जाएंगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE