BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2025, 9:34 am
BIG NEWS : काल के गाल में समाई 3 जिंदगियां, महाकुंभ जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार, मौके पर तीनों ने तोड़ा दम, जानिए कैसे हुआ हादसा, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। प्रयागराज महाकुंभ जा रहा एक परिवार जबलपुर में सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब महाराष्ट्र के पुणे का एक परिवार अपनी इनोवा में सवार होकर जबलपुर के रास्ते से प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने जा रहा था। तभी अनियंत्रित तेज रफ्तार कार कालादेही के पास बेकाबू होकर पुलिया से जा टकराई. इस हादसे में कार में सवार चार में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।


हादसे में घायल एक अन्य शख्स को इलाज के लिए जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल ही हादसे के शिकार हुए लोगों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया. जहां डॉक्टरों ने परीक्षण कर तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों में महाराष्ट्र के पुणे निवासी विनोद पटेल, नीरू पटेल और शिल्पा पटेल शामिल है, जबकि इन्हीं के साथ महाकुंभ में शामिल होने जा रहे नरेश पटेल नाम के शख्स को गहरी चोटें पहुंची हैं. जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक निजी अस्पताल रेफर किया गया है।


बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार जैसे ही कालादेही के पास पहुंची, तभी बेकाबू होकर पुलिया से टकराई. जिसके बाद गाड़ी सड़क पर ही पलट गई, जिसमें सवार चार में से तीन लोगों ने मौके ही दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक, हादसे में अपनी जान गवांने वाले विनोद पटेल और शिल्पा पटेल पति-पत्नी थे. जबकि एक अन्य मृतका नीरू पटेल घायल नरेश पटेल की पत्नी थी. फिलहाल, बरगी पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा रही है और हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE