चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस के समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में किया जा रहा है। जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक ने ध्वज फहराया। समारोह के दौरान करीब 800 बच्चे व्यायाम का प्रदर्शन करेंगे। जबकि लगभग 500 बच्चे स्टेडियम में अलग अलग प्रस्तुतियां देंगे।
12 प्लाटून परेड और मार्च पास्ट की सलामी दी। यह समारोह सुबह 9रू05 मिनट पर शुरू हुआ। समारोह में 64 उत्कृष्ट और सराहनीय काम करने वाले लोगों को पुरस्कार दिया जाएगा।
चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज गणतंत्र दिवस का समारोह हो रहा है। सबसे पहले मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री गौतम दक ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि इसके बाद परेड निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में कुल 12 प्लाटून शामिल हुए। परेड में अति पिछड़े वर्गों , महिला बटालियन पुलिस, होमगार्ड,, गाइड, सीटी गर्ल्स स्कूल की बालिकाएं, सेंट पॉल स्कूल के बच्चे, हिंदुस्तान स्काउट, सैनिक स्कूल से जल, थल, नभ और बालिकाओं की कुल 4 प्लाटून शामिल हुए।
राज्यपाल का संदेश पठन अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम किया। इस दौरान लगभग 30 स्कूलों से 800 बच्चे सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा लगभग 500 बच्चे सांस्कृतिक प्रोग्राम में भाग लेंगे। सैनिक स्कूल के स्टूडेंट्स जिम्नास्टिक और करतब दिखाएंगे। गाड़ियां लाहौर के स्टूडेंट्स पिरामिड बनाएंगे। पीएम श्री स्टेशन गर्ल्स स्कूल के स्टूडेंट्स खेलों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
इसके बाद वीरांगनाओं एवं स्वतंत्रता सेनानी और शौर्यचक्र विजेताओं का सम्मान किया जाएगा। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा 64 अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ठ और सराहनीय कार्य करने वालों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकी प्रदर्शन आदि कार्यक्रम होंगे और राष्ट्रगान के साथ समारोह सम्पन्न होगा।
कलेक्ट्री कार्यालय में जिला कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस समारोह 2025 (26 जनवरी) को जिला कलेक्टर आलोक रंजन प्रातः 8.15 बजे निवास स्थान पर और इसके तत्पश्चात् प्रातः 8.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय भवन पर ध्वजारोहण करेंगे।अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम ने बताया कि समस्त कलेक्ट्रेट परिसर के अधीनस्थ कार्यरत सभी अधिकारी और स्टाफ इस मौके पर ध्वजारोहण के लिए निर्धारित समय से पन्द्रह मिनट पहले अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम में शामिल होंगे।