BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2025, 9:58 am
KHABAR : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम, विक्रम विश्वविद्यालय में ओडिसी नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी समेत 20 से अधिक प्रस्तुतियां, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को स्वर्ण जयंती सभागार में ष्रावी का संकल्प दृ सांस्कृतिक स्वराजष् कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्पीक मैके संस्था के सहयोग से नई दिल्ली की प्रसिद्ध नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने ओडिसी नृत्य की अद्भुत प्रस्तुतियां दीं।


कार्यक्रम की शुरुआत पंचभूतं ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति से हुई, जो पांच तत्वों पर आधारित थी। श्पंचभूतम् नमाम्यहम्श् ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद शुद्ध नृत्य शैली पल्लवी और राधा, कृष्ण एवं सखी के संवाद को साकार करते हुए अभिनय की प्रस्तुति ने भी सभी को प्रभावित किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे मुख्य अतिथि संभागायुक्त संजय गुप्ता, कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज और नृत्यांगना लिप्सा सत्पथी ने किया। स्वागत भाषण डीएसडब्ल्यू प्रो. एसके मिश्रा ने दिया।


विद्यार्थियों ने कुल गान और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस सांस्कृतिक संध्या में विक्रम विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा 20 से अधिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें संगीत और नृत्य की विविध रंगीन झलके देखने को मिलीं।

कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार शर्मा, कुलानुशासक प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रो. डीएम कुमावत, प्रो. धर्मेंद्र मेहता, प्रो. उमेश कुमार सिंह, प्रो. अनिल जैन, अन्य विभागाध्यक्ष, शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।


इन विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विविध प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। अदिति और पाशवी ने कथक और भरतनाट्यम का फ्यूजन प्रस्तुत किया। यश और अंजलि की संयुक्त प्रस्तुति, लाठी चालन, डॉ. नरेंद्र मंडेरिया की एकल प्रस्तुति और छठ पूजा प्रहसन ने भी दर्शकों की सराहना प्राप्त की।


इसके अलावा, कलारीपट्टू की अद्भुत प्रस्तुति और इवैंजेलिन चौहान के एकल गायन ने माहौल को भावपूर्ण बना दिया। विद्यार्थियों ने मैथिली नृत्य, राजस्थानी लोक नृत्य और समूह गीत की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। पाशवी और अंजलि, धारिया दूर्वा ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि उनके योग प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया।


आयोजन में प्रियांशी, शिवन्या, पल्लवी उपाध्याय, काव्या, भावना, तरुण, पल्लवी प्रिया, पृथ्वी, अरुणिका और समूह ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को और भी रंगीन बना दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE