BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में धर्म का महाकुंभ, आचार्य.. <<     KHABAR : निमाड़ के जगन्नाथ के नाम से प्रसिद्ध भगवान.. <<     KHABAR : देवास में टीबी मुक्त भारत अभियान तेज,.. <<     BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2025, 10:07 am
BIG REPORT : फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है घोषणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनने वालों के नाम दिल्ली भेजे, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मप्र में भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद अब प्रदेश अध्यक्ष के लिए हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की रायशुमारी में हिस्सा लेने वाले प्रदेश परिषद के सदस्यों की सूची दिल्ली के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है। इस सूची में कुल सांसद के 10 फीसदी यानी 4 सांसद और कुल विधायक में से 10 फीसदी यानी 16 विधायक को शामिल किया है।


इसके अलावा हर विधानसभा से एक प्रतिनिधि और दो-दो विधानसभाओं का एक क्लस्टर बनाकर प्रदेश परिषद के सदस्य बनाए गए हैं। इनके अलावा सभी जिलाध्यक्ष भी इस सूची में शामिल ​किए गए हैं। जानकारी के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो सकती है।


इस देरी की दो वजह बताई जा रही है। पहली यह है कि केंद्रीय नेतृत्व अभी दिल्ली विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। जिसका परिणाम 5 फरवरी को आएगा। दूसरी वजह यह ​कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 27 जनवरी से 2 फरवरी तक विदेश यात्रा पर रहेंगे।


राजेश पटेरिया निवाड़ी के जिलाध्यक्ष बने
भाजपा ने शनिवार को निवाड़ी जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया को बना दिया है। पटेरिया क्षेत्रीय सांसद वीरेंद्र सिंह खटीक के करीबी माने जाते हैं और ब्राह्मण वर्ग से हैं। वे लंबे समय से सांसद प्रतिनिधि हैं और पहली बार उन्हें जिले में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही मप्र भाजपा के 62 संगठनात्मक जिलों में से 60 जिला अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। अब केवल इंदौर शहर, इंदौर ग्रामीण जिलों में अध्यक्षों की घोषणा होना बाकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE