BREAKING NEWS
BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2025, 10:59 am
BIG REPORT : राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी, बोले- औद्योगिक विकास की लिखी जा रही नई इबारत, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में गण और तंत्र सामन, भाव समर्पण ओर लगन से यात्रा कर रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी विकसित भारत के संकल्प के तहत गरीब, युवा अन्नदाता और नारी के सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं. प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए निवेश और औद्योगिक विकास की नई इबारत लिखी जा रही है।


राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश देश और दुनिया के उद्योग समूह के लिए निवेश का पसंदीदा डेस्टिनेशन बनकर उभरा है. अब तक करीब 4 लाख 17 हजार करोड़ का निवेश और चार लाख से अधिक व्यक्तियों को रोजगार के अवसर मिले हैं. आगामी 5 साल में 2 लाख 50 हजार पदों पर सरकारी नियुक्तिया होगी. प्रदेश की 2500 गौशालाओं में चार लाख से अधिक गोवंश का पालन किया जा रहा है. गौशाला में प्रति गोश्त वंश 20 रुपये की राशि आहार बढ़कर 40 रुपये की जाएगी।


राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 36 लाख और शहरी में 44 लाख से अधिक परिवारों को पक्का मकान मिला है. स्वामित्व योजना में 24 लाख से अधिक भू अधिकार पत्र वितरण किया गया है. प्रदेश में स्व सहायता समूह के माध्यम से 96 हजार से अधिक दीदीया लखपति बनी हैं. 62 लाख ग्रामीण बहनें आत्मनिर्भर हुई हैं. सभी 55 जिलों में पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस प्रारंभ किए हैं।


गवर्नर ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालय में उन्नत सुविधाओं के लिए 400 करोड़ की सौगात दी है. इस साल 2 हजार 383 हाई सेकेंडरी स्कूल शुरू किए हैं. राज्य को 11 केंद्रीय विद्यालयों की सौगात भी मिली है. प्रदेश में अभी 17 शासकीय निजी सहित 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं. स्वास्थ्य क्षेत्र में 46 हजार 491 पद सर्जन किए गए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE