ग्वालियर। 76वां का गणतंत्र दिवस पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह ग्वालियर के ऐतिहासिक एसएएस ग्राउंड पर आयोजित किया गया। प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सुबह 9 बजे ध्वज फहराकर कर संयुक्त परेड की सलामी ली।
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अलग-अलग विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि सिलावट ने ध्वज फहराने के बाद प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल शहीदों के परिजन एवं लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान भी मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी समारोह का मुख्य आकर्षण हैं।
समारोह में 14वीं वाहिनी के आरक्षक सुनील यादव अपने दांतों से एक साथ 8 गाड़ियां खींचने का हैरत अंगेज करतब दिखाएंगे।
भारतीय गरिमा के शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय समेत विकास खंड, तहसील और ग्राम स्तर पर राष्ट्रीयता की भावना पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।