नीमच। शहर के ज्ञान मंदिर स्थित जय स्तंभ पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने झंडा वंदन कर देश की आन बान शान तिरंगे को सलामी दी। जय स्तंभ पर पुष्प चक अर्पित किए। इस अवसर पर ज्ञान मंदिर परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धनी सगर, शिवदयाल गोयल लाल, हुक्मीचंद अग्रवाल, रामेश्वर गर्ग, बंसीलाल नरेड़ी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।