BREAKING NEWS
BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2025, 11:16 am
KHABAR : नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व, संस्‍कृति विभाग के कलाकार देंगे प्रस्‍तुति, हमारा संविधान हमारा स्‍वाभिमान विषय पर चित्र प्रदर्शनी का होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2025 को नीमच के टाऊनहॉल में शाम 6 बजे से किया गया है। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय के कलाकारो व्‍दारा प्रस्‍तुति दी जावेगी। साथ ही, स्‍थानीय कलाकार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये जायेगें। लोकगीत एवं स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन भी भारत पर्व में किया जाएगा।

भारत पर्व पर जनसम्पर्क विभाग व्‍दारा जन-कल्‍याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों पर आधारित एवं ‘हमारा संविधान हमारा स्‍वाभिमान’ विषय पर चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर ने सभी विभागों के अधिकारियों से अपने स्टाफ के साथ समारोह में उपस्थित होने का आगृह किया हैं। उन्‍होने जिले के नागरिकों से भी इस भारत पर्व में उपस्थित होकर, लाभ उठाने का आगृह किया हैं।

लोकतंत्र के उत्‍सव भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों के दलों द्वारा देश भक्ति पूर्ण गीतों एवं लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जावेगी। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग के कलाकार भोपाल के तापस कुमार गुहा एवं पांच सदस्‍यीय कलाकारों के दल द्वारा देश भक्ति गीतों एवं उज्‍जैन के लोकनृत्‍य कलाकार स्‍नेहा गेहलोद एवं 6 सदस्‍यीय दल द्वारा लोकनृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जावेगी। नीमच शहर एवं जिले के नागरिकों से भारत पर्व में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्‍साह वर्धन करने का आगृह किया गया है। साथ ही जिले के सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों को भी टाऊन हॉल नीमच में आयोजित भारतपर्व कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर द्वारा दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE