भोपाल। रानी कमलापति और डीबी मॉल में शनिवार को बम डिफ्यूज स्क्वॉड की मॉक ड्रिल हुई। बम डिफ्यूज स्क्वॉड भोपाल टीम प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि, यह मॉक ड्रिल वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर 26 जनवरी पर सुरक्षा की दृष्टि से हुई है। इस दौरान टीम ने रानी कमलापति स्टेशन पर यात्रियों के सामान और स्टेशन पर रुकी ट्रेन की भी जांच की।
अभी शहर में बम डिफ्यूज स्क्वॉड की 2-3 टीम और रनिंग में काम कर रही है। ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। हालांकि बम डिफ्यूज स्क्वॉड रूटीन में हर 10 से 15 दिनों में आरबीआई, एसबीआई और बस अड्डे जैसे इलाकों में ड्रिल करती है। आज सुबह नादरा और भोपाल स्टेशन में भी ड्रिल हुई थी।
टीम प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि, लाल परेड ग्राउंड में कल होने वाली परेड के चलते बम डिफ्यूज स्क्वॉड की तरफ से कई प्रकार की तैयारियां की गई है। इसमें डॉग स्क्वॉड और सुरक्षा उपकरणों को बढ़ाना शामिल है। वहीं, कल 26 जनवरी के दिन डॉग स्क्वॉड भी मुख्य परेड में भाग लेता हुआ दिखेगा।