BREAKING NEWS
BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2025, 11:45 am
KHABAR : बाबा महाकाल तिरंगे में लिपटे नजर आए, गणतंत्र दिवस पर भस्म आरती में विशेष श्रृंगार, तीन रंग के वस्त्र और तिरंगे की माला की अर्पित, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। देश रविवार को 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने जा रहा है। इस अवसर से पहले, उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को तिरंगे की माला अर्पित कर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया।

रविवार सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खुलते ही भगवान महाकाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके बाद पंडितों ने भगवान का विशेष श्रृंगार किया, जिसमें तिरंगे रंग की माला, वस्त्र, और कुंडल शामिल थे। मस्तक पर रजत चंद्र और त्रिपुंड के साथ भगवान को भांग, चंदन, और आभूषण अर्पित किए गए।


भस्म आरती के दौरान भगवान को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पमालाएं पहनाई गईं। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या ने भस्म आरती में भाग लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े द्वारा भस्म अर्पित करने के बाद आरती का समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE