मनासा। नगर में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी शासकीय संस्थानों, सभी स्कूलों पर झंडावंदन किया गया। नगर परिषद में अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, जनपद में अध्यक्ष कावेरी बाई, कांग्रेस कार्यालय पर मनासा ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सोनी ने झंडावंदन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन कांग्रेस कार्यालय पर पार्षद सतनारायण लक्षकार ने किया।