BREAKING NEWS
BIG NEWS : रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, आधी रात.. <<     खनियांधाना में विधायक प्रीतम सिंह लोधी की.. <<     KHABAR : जनसमस्याओं पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सड़क,.. <<     KHABAR : इंदौर नगर निगम में नक्शों का बड़ा खेल,.. <<     सड़क की बदहाली के खिलाफ युवक का अनोखा आंदोलन,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने विद्यालयों एवं स्वास्थ्य.. <<     REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 10:18 am
BIG REPORT : पूरी होगी वर्दी की चाह, 7 साल बाद एसआई के इतने पदों पर होगी बंपर भर्ती, पीएससी की तरह होगी परीक्षा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल।  अगर आप पुलिस की वर्दी में जनता की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश में 7 साल बाद सब इंस्पेक्टर के पद पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।


पीएससी की तरह होगा एग्जाम 
बताया जा रहा है कि इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया जा सकता है। भर्ती प्रक्रिया मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की तर्ज पर किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट तो देना ही होगा। साथ ही साथ ही उन्हें अब इंटरव्यू के दौर से भी गुजरना होगा। इसके बाद मेरिट सूची तैयार होगी। कर्मचारी चयन मंडल इस परीक्षा का आयोजन करेगा।


मेन्स परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
प्रारंभिक परीक्षा 2 घंटे की होगी। इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जो पूरे 100 नंबर के होंगे। इस परीक्षा में माइनस यानी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। वहीं, दूसरे में मुख्य लिखित परीक्षा होगी। इसमें दो प्रश्न पत्र होंगे। दोनों प्रश्न पत्र 150-150 अंक के होंगे। इसमें सभी प्रश्न बहु विकल्पीय ही होंगे। हालांकि इसमें नेगेटिव मार्किंग होगा।


मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का किया जाएगा चयन 
भर्ती में जितने पद निकलेंगे, उसके 10 गुने उम्मीदवार को मुख्य लिखित परीक्षा यानी दूसरे चरण के लिए बुलाया जाएगा। दूसरे चरण की परीक्षा में से सेलेक्ट कर अभ्यर्थियों को  शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह परीक्षा 100 अंक की होगी। इसमें 800 मीटर की दौड़ के 40 अंक, लंबी कूद के लिए 30 अंक और गोला फेंक के लिए 30 अंक रहेंगे। वहीं, चौथे चरण यानी साक्षात्कार के लिए 50 अंक होंगे। चारों एग्जाम की मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।


जल्द इन पदों पर निकलेगी भर्ती
उप निरीक्षक रेडियो,
उप निरीक्षक आयुध

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE