दूदरसी। यहां 26 जनवरी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । ग्राम पंचायत भवन पर सरपंच विमला बाई शंभुलाल मेघवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और ध्वज को प्रणाम किया। इस अवसर पर सचिव सोहनलाल शर्मा विष्णु नागर पत्रकार उदयलाल मेघवाल सहित ग्राम पंचायत के सभी पंचगण व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सर्व प्रथम सरपंच विमला बाई मेघवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात राष्ट्रीय झंडा फहराया गया और ध्वज को प्रणाम किया।बाद में सभी उपस्थित जनों को मिठाई वितरित की गई।