दूदरसी। यहां माध्यमिक विद्यालय परिसर में प्रातः 8 बजे सरपंच विमला बाई शंभुलाल मेघवाल व पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण पटेल शाला विकास समिति अध्यक्ष सुरेश दास बैरागी के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्र की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा को सलामी दी गई । मिठाई वितरण पश्चात यहां से छात्र छात्राओं द्वारा तिरंगा हाथ में लेकर एक प्रभातफेरी निकाली गई जो प्रा वि में आकर यहां के छात्रों के साथ पूरे गांव में प्रभातफेरी निकाली गई और पुनः प्राथमिक विद्यालय में आकर सभा में परिवर्तित हो गई। यहां भी सरपंच श्रीमती मेघवाल ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात कार्यक्रमका शुभारंभ हुआ। यहां नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने राष्ट्रीय एवं सामाजिक गीत के ऊपर शानदार प्रस्तुतियां दी गई जिसका उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों शालाओं के अध्यापक गण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उप स्वास्थ्य केन्द्र की ए एन एम आशा कार्यकर्ता सरपंच सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन अध्यापक नंदलाल पाटीदार ने किया और आभार मा वि के प्राचार्य अनील जैन ने व्यक्त किया।