BREAKING NEWS
REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 1:49 pm
KHABAR : खेड़ा केसूंदा में हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया गणतंत्र दिवस का पर्व, वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन, पढ़े बालमुकुंद नागर की खबर

Share On:-

दूदरसी। छोटीसादड़ी पंचायत समिति का गांव खेड़ा केसूंदा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की 76 वीं वर्षगांठ एक सादे समारोह के साथ हर्षाेल्लास पूर्वक मनाई गई।इस अवसर पर वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह भी मनाया गया राष्ट्रीय पर्व के इस कार्यक्रम में सर्व प्रथम छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्र की आन-बान एवं शान का प्रतीक तिरंगा ध्वज हाथों में लिए गांव में प्रभातफेरी निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई पुनः राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आकर सभा में परिवर्तित हो गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम के शुभांरभ के साथ ध्वजारोहण कर ध्वज प्रणाम किया। छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने राष्ट्रीय गीतों के उपर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।नीकिता आंजना द्वारा रचित वृद्ध माता-पिता के उपर छात्रों द्वारा एक नाटक प्रस्तुत किया गया जिसका ग्रामवासियों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। छात्र छात्राओं द्वारा पर्यावरण के उपर एक सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया कि किस तरह पौधों की परवरिश कर उन्हें वृक्ष बनाया जाता है और फिरका परस्त ताकतें उन वृक्षों को काटकर पर्यावरण दूषित किया जाता है जिसका जनजीवन के उपर दुष्प्रभाव पड़ता है उस पर शानदार प्रस्तुति दी जिसकी उपस्थित जनों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। ग्राम वासियों ने भी सभी छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए उनकी शानदार प्रस्तुति पर उनको पारितोषिक स्वरूप नगद पुरस्कार दिए गए । बसंती लाल आंजना ने छात्रों को हर कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति पर सभी को नगद पुरस्कार प्रदान किया इसके लिए प्रधानाध्यापिका रेखा आंजना ने उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर इस विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका कमला मैडम का पुष्प माला से स्वागत किया गया । सेवानिवृत्त कमला मैडम ने एक हज़ार रुपए का पुरस्कार सभी छात्रों को दिया और शाला परिवार एवं ग्रामीण जनों का दिए गए सम्मान के लिए सभी का हृदय से आभार प्रकट किया ।इस अवसर पर इस शाला की दो बालिकाओं जीविका आंजना व काव्या सुथार का नवोदय विद्यालय में चयन होने पर उन्हें प्रशंसा पत्र भेंटकर उनका भी सम्मान किया गया।इस अवसर पर सुरेश विश्वकर्मा किशनलाल आंजना शाला विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश आंजना बहादुर सिंह कैलाश जसपाल नेपाल सिंह रतनलाल नानालाल शांतिलाल प्रभुलाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन शाला प्राचार्य रेखा आंजना ने किया और आभार सहायक अध्यापक गोपाल मीणा ने व्यक्त किया।अंत में सभी ग्रामीण जनो को मिठाई बांटी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE