नयागांव। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर श्री सांवरिया महावीर गौरक्षा केन्द्र नयागांव पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ध्वजारोहण मुख्य नगरपालिका अधिकारी नयागांव अमरदास सेनानी द्वारा किया गया। पश्चात् गौमाता का पूजन कर हरी घास खिलाकर सेवा लाभ लिया। कार्यक्रम में गौ रक्षा केंद्र के समस्त कर्मचारीगण एवम् गौसेवक एवं नगर के गणमान्य उपस्थित थे।