कुकड़ेश्वर। बस स्टैंड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर आज प्रातः झंडा वंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश राठौर (वकील) ने झंडा वंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मालवीय, विजय श्रीमान, अमृत पंचोली, बलवंत खींची, प्रमोद लॉन्ड्री, मुकेश जिगर, कुंदन खींची, राजू पटेल, देवीलाल मालवी, जगदीश बासब सहित पार्षदगण भी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का संदेश ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश राठौर ने पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम का समापन नगर कांग्रेस अध्यक्ष नंदलाल मालवीय द्वारा सभी उपस्थितजन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। कार्यक्रम ने कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।