BREAKING NEWS
REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 2:07 pm
BIG NEWS : एमपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू, टीचर्स की छुट्टी पर लगी रोक, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 140 स्कूलों को बनाया सेंटर, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के चलते सरकारी स्कूल के टीचर्स के अवकाश पर रोक लगा गई है। स्वास्थ्य कारणों से ही टीचर्स अवकाश ले सकेंगे। इस छुट्टी के लिए भी जिला मेडिकल बोर्ड का सर्टिफिकेट लेना जरूरी होगा।

   
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले के 140 स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। एग्जाम की तैयारी के चलते जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन ने एक मीटिंग भी की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि बिना अनुमति किसी भी टीचर को छुट्टी नहीं दी जाए। अब जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त संकुल प्राचार्यों को नोटिस जारी कर टीचर्स के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।


एग्जाम संबंधी काम को मप्र अनिवार्य सेवा संधारण एवं विच्छिन्नता निवारण अधिनियम के तहत अनिवार्य सेवा घोषित किया है। एग्जाम व मूल्यांकन काम में लगे कर्मचारियों की सेवा अत्यावश्यक श्रेणी में आती है। इसलिए कोई भी प्रिंसिपल, टीचर या कर्मचारी एग्जाम से जुड़े कामों से इनकार करते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। आकस्मिक अवकाश सिर्फ संकुल प्रिंसिपल की स्वीकृत पर मिल सकेगा। बीमारी में शिक्षक व कर्मचारी अवकाश ले सकते है, लेकिन इसके लिए उन्हें अनिवार्य रूप से जिला मेडिकल बोर्ड का सर्टिफिकेट देना होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE