BREAKING NEWS
REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 27, 2025, 3:47 pm
BIG NEWS : सड़क किनारे खड़ी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 10 घायल, इधर अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक ने मौके पर तोड़ा दम, पढे़ खबर 

Share On:-

सतना। मध्य प्रदेश में सतना जिले के मझगवां और धारकुंडी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे के दो मामले सामने आए हैं। एक ओर जहां खड़ी बस में ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी। वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण का कार्य कर रीवा से लौट रहा ट्रैक्टर ढलान में अनियंत्रित होकर पलट गया। इन दिनों ही हादसे में 2 की मौत और 14 लोग घायल हुए।


बस और ट्रक की भिड़त
सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर 60 वर्षीय नथुनी जाधव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे बिहार के बेतिया जिले के निवासी थे और प्रयागराज महाकुंभ जा रहे थे। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को मझगवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि, बस रविवार रात से मझगवां में खराब हो गई थी। जिसके कारण सड़क किनारे खड़ी थी। आज सुबह ट्रक ने अचानक बस को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। जिसकी तलाश में मझगवां पुलिस जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।


अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर
सतना जिले के धारकुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत देर रात सड़क हादसा हुआ। जहां सड़क निर्माण का कार्य कर रीवा से लौट रहा ट्रैक्टर ढलान में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची धारकुण्डी पुलिस ने घायलों को यूपी पुलिस की सहायता से मानिकपुर अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रैक्टर में दबे चालक का शव जेसीबी मशीन के जरिए निकलवाकर पहुंचाया गया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE