BREAKING NEWS
REPORT : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंदसौर.. <<     दतिया के गांवों में 24 घंटे मिल रही अवैध शराब,.. <<     BIG NEWS : 8 महीने तक पुलिस को छकाता रहा नशे का डॉन,.. <<     शहडोल में रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को.. <<     दतिया उपचुनाव की आचार संहिता के बीच बड़ा.. <<     NEWS : सरकार आपके द्वार- ग्रामीण सेवा शिविर में.. <<     BIG NEWS : नीमच में दर्दनाक घटना, आधी रात घर में फंदे.. <<     KHABAR : 30 जून से 30 नवंबर तक नदी से रेत खनन पर.. <<     NEWS : किसानों की तरक्की का नया साथी बना एग्री.. <<     KHABAR : सरवानिया डाकघर में डाक विभाग की समीक्षा.. <<     KHABAR : सहाब,धीरपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम.. <<     KHABAR : सड़क की मांग पर युवक ने छोड़ा अन्न-जल, दंडवत.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कालापीपल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन चार राशि वालों को आज हर काम में.. <<     KHABAR : जमुनिया बालाजी मंदिर परिसर में भारत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 28, 2025, 10:23 am
BIG NEWS : बर्फीली हवाओं से फिर लुढ़का तापमान, 29 जनवरी से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 जिलों में बूंदाबांदी के आसार, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कहीं ठंड है, तो कहीं बारिश देखने को मिल रही है। वहीं कहीं तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 29 जनवरी को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 15 जिलों में बूंदाबांदी होने के आसार हैं।


मौसम विभाग की माने तो उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश में पिछले 4 दिन से तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो गया है। वहीं आज ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने के असर हैं। वहीं सोमवार को भोपाल सहित कई शहरों में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटे तक प्रदेश के तापमान में इसी प्रकार बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, ठंड हवाओं ने फिर से प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है।


प्रदेश के कई स्थानों पर रात का पारा तेजी से लुढ़का है, तो दिन में तेज धूप भी देखने को मिल रही है। भोपाल और रीवा संभाग के शहरों में ठंड का असर देखने को मिल रहा है। वहीं, नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे कई जगह बारिश से मौसम और ठंड होगा।


वहीं प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शहडोल जिले के कल्याणपुर की रात सबसे ठंडी देखी गई। यहां का तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही उमरिया में 4.8 डिग्री, देवरा यानी सिंगरौली में 5.3 डिग्री, राजगढ़ में 5.6 डिग्री और गिरवर शाजापुर/मंडला में 6 डिग्री तापमान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE