BREAKING NEWS
NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 1:45 pm
BIG NEWS : मंदसौर में उत्तरी भारत की बर्फबारी का असर, 4 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, 8 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम, पढे़ रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। उत्तरी भारत में हो रही बर्फबारी का असर मंदसौर जिले में भी देखने को मिल रहा है। पिछले तीन दिनों से रात का तापमान लगातार गिर रहा है, जिसमें अब तक 4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार, बुधवार से हवाओं की दिशा उत्तरी हो गई है।


गुरुवार को पश्चिम-उत्तर भारत में एक विशेष मौसमी घटना देखी गई, जहां 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवाएं 231 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलीं। इस कारण प्रदेश में लोगों को कंपकंपी महसूस हुई। हालांकि, मौसम विभाग ने 8 फरवरी से मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने की संभावना है। इस मौसमी प्रणाली के प्रभाव से 10 फरवरी के बाद दिन और रात के तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। शनिवार से ही तापमान में बढ़ोतरी की शुरुआत हो जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE