BREAKING NEWS
NEWS : ठाकुर श्री कल्लाजी के दिव्य दर्शन के साथ.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर पुलिस का प्रहार, जब.. <<     NEWS : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ थाना पुलिस और.. <<     KHABAR : महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत नीमच.. <<     BIG NEWS : बदहाल सड़क को लेकर फूटा गुस्सा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने पिपलिया रुंडी में एनएलएम बकरी.. <<     पिछोर में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, 20 हजार की.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव से पीछे हटा राजेंद्र भारती.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जावी में पीएमएफएमई योजना से.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने जैविक खेती का किया निरीक्षण,.. <<     KHABAR : शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिखेड़ी में.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य सेवाओं के निजीकरण के विरोध में.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालयों में परखी.. <<     खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट सही साबित, 24.. <<     KHABAR : डेयरी योजनाओं का कलेक्टर हिमांशु चंद्रा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2025, 2:03 pm
KHABAR : ग्राम पटेलों ने कलेक्टर कार्यालय का किया घेराव, महापुरुषों की तस्वीरें हाथ में लेकर सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, ये है उनकी मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

झाबुआ। मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के ग्राम पटेलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर पूरे जिलेभर के सैकड़ों पटेल हाथों में महापुरुषों रे तस्वीरों की तख्ती लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी होने तक वे धरने पर बैठे रहेंगे।


झाबुआ जिले में भी कई ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा पटेल नियुक्त किए गए थे। इन पटेलों को राजस्व वसूली का कार्य सौंपा गया था परंतु वर्तमान में इन्हें पुराने कार्यों से वंचित कर दिया है। इन्हें सरकार द्वारा कोई मेहनताना नहीं दिया जाता है। इस मामले को लेकर हजारों की संख्या में ग्राम के पटेल कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। शाम तक कलेक्टर से नहीं मिल पाए और धरने पर बैठे हुए है पटेलों का कहना था कि सरकार हमारी अनदेखी कर रही है। हमारा जीवन संघर्षभरा है। हम कलेक्टर को अपनी व्यथा सुनाने आए हैं जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती जब तक हम कार्यालय के बाहर बैठे रहेंगे। बार बार आने के लिए हमारे पास पैसे नहीं है, चाहे पूरी रात यहीं बैठना पड़े तो बैठे रहेंगे। जानकारी प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE