नीमच। विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राम्हण समाज विकास समिति चारभुजा मंदिर नीमच के तत्वावधान में आयोजित होने वाली दो दिवसीय समारोह पर जांगिड़ ब्राम्हण समाज महिला मंडल द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित करेगा। दिनांक 29जनवरी को समाज के चारभुजा मंदिर पर महिला मंडल नीमच की अध्यक्ष भागवती देवी शंभुप्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वानुमति से यह निर्णय लिया गया।
महिला मंडल की अध्यक्ष भागवंतिदेवी शर्मा,सचिव ऊषा मारोठिया, कोषाध्यक्ष प्रमिला शर्मा ने जानकारी देते हुए आगे बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम 9फरवरी 2025 को प्रातः 12,30बजे महिला मंडल के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे चित्रकला प्रतियोगिता, डांस, चेयर रेस, रस्सी कूदना, बलून गेम, रिंग गेम, कपल गेम, सास बहु के गेम, सहित अन्य कई रोमांचक एवं हास्य पद कार्यक्रम बच्चों ,महिला पुरुष सभी के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
महिला मंडल कार्यक्रम आयोजन के प्रभारी। अनामिका संशय जी शर्मा ने बताया कि महिला मंडल द्वारा पहली बार 2023/24 में जिन बच्चों ने कक्षा पांचवी में अधिक नंबर से उत्तीर्ण की उनमें से सावधिक नंबर वाले बच्चों को प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार महिलामंडल द्वारा दिया जाएगा। विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम सुंदरम मैरिज गार्डन में होगा। महिला मंडल के पदाधिकारियों में कार्यक्रमों के आयोजनों की जोर शोर से तैयारियकी जारही है।