BREAKING NEWS
KHABAR : 96 हजार आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलेगा 1400 करोड़.. <<     KHABAR : खरगोन में मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ.. <<     KHABAR : 15 जुलाई से शुरू होगी रेफ्रीजरेटर एवं एसी.. <<     VIDEO NEWS: सोना हुआ महंगा... चांदी ने भी पकड़ी.. <<     कसरावद में नगरपालिका अधिनियम की अनदेखी,साढ़े.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने.. <<     बड़वानी में फिर टला बड़ा हादसा,कसरावद रोड पर.. <<     KHABAR : पॉलीटेक्निक कॉलेज में सीएलसी काउंसलिंग.. <<     KHABAR : मालवा के मंदसौर जिले में अब तक 235.9 मिमी औसत.. <<     BIG NEWS : शाजापुर की बेटी अंजली सौराष्ट्रीय बनीं.. <<     KHABAR : सड़क बनवाने ग्रामीणों ने रास्ते पर बेशरम.. <<     KHABAR : गुना में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, केमिकल.. <<     KHABAR : 94वें श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग में.. <<     BIG REPORT : जिला कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूती और.. <<     KHABAR : एनसीसी शिविर में कैडेट्स को सिखाए साइबर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2025, 12:08 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे देवीलाल और रामचंद्र, तभी बीच रास्ते में हो गई बड़ी अनहोनी, दुर्घटना की सूचना मिलते ही दौड़ी एंबुलेंस, खाकी ने दर्ज किया प्रकरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के रतनगढ़ थाना अंतर्गत डीकेन चौकी क्षेत्र के गांव दड़ौली के मुख्य मार्ग पर बीती रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उक्त बाइक पर ही पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल क्रमांक आरजे 09 टीएस 6754 पर देवीलाल पिता रामलाल भील और रामचंद्र पिता हरदेव भील निवासी ग्राम परिछा थाना सिंगोली दोनों पेशी पर जावद न्यायालय गए थे। जहां से वापस गांव लौटते समय देर रात करीब 11 बजे दड़ौली गांव के मुख्य मार्ग पर इन बाइक सवारों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे में देवीलाल पिता रामलाल भील (40) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पीछे बैठा रामचंद्र पिता हरदेव भील गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE