नीमच। आज खानखेड़ी गांव की सहज सरल एवं धार्मिक प्रवृत्ति की मांगी बाई नागदा का निधन अहमदाबाद के अस्पताल में हुआ, जिससे खानखेड़ी सहित आसपास के क्षेत्र शोक की लहर छा गई। पिछले दिनों ही मांगी बाई के सिर का ऑपरेशन हुआ था तथा ऑपरेशन के सफल होने के बाद अचानक दो दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई तथा आज उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांस ली। मांगी बाई नागदा अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। शिव प्रसाद नागदा नेताजी की बहु तथा बालमुकुंद नागदा की धर्मपत्नी तथा भूतपूर्व सरपंच जुगल किशोर नागदा, रमेश चंद्र नागदा माट्साब, प्रभु लाल नागदाकी भाभी तथा सुरेश चंद्र, राजू नागदा, राकेश नागदा, दिनेश नागदा मोनू नागदा, अंशु नागदा की (नानी जी) की काकि सा तथा रामबाबू नागदा की माताश्री, शौकीन नागदा लाइनमैन, भगत नागदा, झमक नागदा, रवि नागदा की बड़ी मम्मी थे। उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवार सुबह 9.00 बजे निज निवास से मुक्ति मोक्ष धाम को जाएगी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार महेश नागदा ने दी।
शोकाकुल-
शिवप्रसाद नागदा, बालमुकुंद नागदा, जुगल किशोर नागदा, रमेश चंद्र नागदा, प्रभुलाल नागदा।
