मनासा। ग्राम भारती मनासा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बरलाई में कक्षा पंचम् का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें अंग्रेजी माध्यम में बहिन अनिका पाटीदार पिता संतोष पाटीदार 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विघालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।वहीं हिन्दी माध्यम में बहिन जनन्या धनगर पिता कन्हैयालाल धनगर ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विघालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राधिका सेन पिता घनश्याम सेन 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीया स्थान प्राप्त किया।तिनको बहिनों ने प्रथम श्रेणी में कक्षा कक्षा पांचवीं उत्तीर्ण की।विघालय के आचार्य परिवार ,संयोजक एवं संयोजक मण्डल के सदस्यो ने बहिनो कि उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए बधाई शुभकामनाएं दीं। उक्त जानकारी संस्था प्रधान हीरालाल रावत ने दी।