देवास। जिले के ग्राम बांगर में नरवाई जलाने पर 06 किसानों पर कार्रवाई कर प्रत्येक पर 05-05 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। तहसीलदार ग्रामीण रवि शर्मा ने बताया कि ग्राम बांगर में भूमि स्वामी मीना पति चिंतामणि निवासी देवास, बनेसिंह, राजन सिंह पिता निर्मल सिंह निवासी मुण्डलाबाग तहसील सांवेर जिला इंदौर, मोहम्मद रफीक निवासी खजराना इंदौर, नरेंद्र कुमार, राजेश कुमार पिता रोपणदास पीठरोड देवास मेसर्स गिरिजा डिस्ट्रीब्यूटर प्राइवेट लिमिटेड नवी मंजिल मेट्रो टावर इंदौर, फैयाज खान पिता निवासी उज्जैन पर नरवाई जलाने के लिए 05-05 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।