देवास। शासन के निर्देशानुसार रबी विपणन मौसम 2025-26 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन किया जा रहा है। गेहूं उपार्जन के लिए किसानों को पंजीयन कराना आवश्यक है। किसानों की सुविधा के दृष्टिगत गेहूं उपार्जन की पंजीयन तिथि को बढ़ाया गया है। अब जिले के किसान भाई गेहूं उपार्जन पंजीयन 09 अप्रैल तक करा सकते हैं। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिले के किसान भाईयों से आग्रह किया है कि वे गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन 09 अप्रैल से पहले कराएं और अपनी उपज को समर्थन मूल्य पर बेंचे।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा किसानों की सुविधा के दृष्टिगत गेहूं उपार्जन की पंजीयन तिथि को बढ़ाया गया है। अब जिले के किसान भाई गेहूं उपार्जन पंजीयन 09 अप्रैल तक करा सकते हैं। जिले में किसानों के निशुल्क पंजीयन के लिए 86 समिति स्तरीय पंजीयन केन्द्र एवं सशुल्क पंजीयन के लिए 351 पंजीयन केन्द्र (लोकसेवा केन्द्र-09, एमपी ऑनलाइन कियोस्क-53, कॉमन सर्विस-283, साइबर कैफे-05 एवं सुविधा केन्द्र-01) पंजीयन केन्द्र स्थापित किये गये है। किसान अपनी सुविधा अनुसार समिति स्तरीय अथवा किसान घर बैठे स्वयं किसान एप, अथवा सशुल्क पंजीयन केन्द्रों यथा कियोस्क, ई-उपार्जन एप, एम.पी.ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र एवं सुविधा केन्द्रों पर अपना पंजीयन करा सकते है।
शासन द्वारा रबी विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों से स्लॉट बुकिंग के आधार पर समर्थन मूल्य 2425/- रूपये प्रति क्विंटल़ 175/- रूपये प्रति क्विंटल बोनस कुल 2600/- रूपये प्रति क्विंटल के मान से जिले में निर्धारित 136 उपार्जन केन्द्रों पर गेंहू का उपार्जन 15.03.2025 से प्रारंभ किया जाकर 05.05.2025 तक किया जावेगा। उन्होंने किसान भाईयों से अनुरोध है कि शासन की समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु दिनांक 09 अप्रैल तक पंजीयन केन्द्रों पर पहुंचकर पंजीयन करवायें।