BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्ला जी के श्रीनाथ स्वरूप के.. <<     KHABAR : बारिश में डूबा सरकारी स्कूल,.. <<     रतलाम में जमीन विवादों के समाधान को.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी,.. <<     KHABAR : वन विहार में महिलाओं ने प्रकृति संग बिताए.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2025, 11:18 am
BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में जिला अध्यक्ष बदलने की तैयारी, दो पूर्व विधायक सहित वरिष्ठों के नामों पर मंथन, जानिए किसका नाम दौड़ में, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। कांग्रेस में अब जिला अध्यक्ष बदले जाने की तैयारी है। इसमें पुराने या नए नेताओं में किसी एक नाम पर मुहर लग सकती है। जिलाध्यक्ष की दौड़ में कांग्रेस के दो पूर्व विधायक भी शामिल हैं।


जुलाई-2018 में कमल पटेल जिला अध्यक्ष बने थे, जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनका अतिरिक्त कार्यकाल चल रहा है। नए जिला अध्यक्ष बनाए जाने के लिए पार्टी के नेताओं के नामों पर मंथन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष की दौड़ में दो पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर व मुरली मोरवाल भी शामिल हैं। इनके अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरसिंह राणा, रणछोड़ त्रिवेदी, अजीतसिंह ठाकुर, हेमंतसिंह चौहान के नाम भी चर्चाओं में हैं। इन नेताओं के अलावा पार्टी स्तर पर विवेक यादव विक्की व सोनू शर्मा के नाम पर भी विचार हो सकता है।


उज्जैन जनपद के फिर से हुए चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रत्याशी खड़ा नहीं किए जाने के बाद से ही जिला अध्यक्ष बदले जाने की संभावना बनी हुई है। पटेल का कहना है कि मुझे जिला अध्यक्ष के तौर पर सात साल हो गए हैं। मेरा कार्यकाल पूरा हो गया है। जिला अध्यक्ष पद पर नई नियुक्ति को लेकर पार्टी हाईकमान तय करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE