BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्ला जी के श्रीनाथ स्वरूप के.. <<     KHABAR : बारिश में डूबा सरकारी स्कूल,.. <<     रतलाम में जमीन विवादों के समाधान को.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी,.. <<     KHABAR : वन विहार में महिलाओं ने प्रकृति संग बिताए.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2025, 1:26 pm
KHABAR : पुलिस की सटीक रणनीति लाई रंग, चलती ट्रकों से माल चोरी करने वाले लुटेरे रंगे हाथों गिरफ्तार, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले में हो रही लगातार ट्रक कटिंग मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर कन्नौद पुलिस ने ट्रक कटिंग करते दो लुटेरों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

आपको बता दें की जिले में ट्रकों से माल चोरी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियो की धड़पकड़ हेतू निर्देशित किया गया था। जिस पर से एएसपी (ग्रामीण) सौम्या जैन एवं एसडीओपी आदित्य तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्य योजना तैयार की गई।जहा पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोलिंग बढ़ाई गई, वर्दी व सादा वेश में पुलिस की टीमें तैनात की गईं और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। रात को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कलवार घाट पर पल्सर मोटरसाइकिलों से ट्रकों का पीछा कर सामान चुरा रहे हैं।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने दोनों ओर से घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे,परंतु मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए दो लुटेरे फिरोज पिता भारत कंजर एवं सुधीर पिता भवानी कंजर निवासीगण ग्राम ओढ़ सोनकच्छ को गिरफ्तार किया गया।आरोपियो के कब्जे से धारदार हथियार,चोरी की शराब की पेटियाँ एवं पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई । पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिलों से ट्रकों का पीछा कर चलती गाड़ियों में चढ़ते और तिरपाल काटकर सामान चोरी करते थे।गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया गया है।वहीं अन्य फरार साथियों की तलाश जारी है।

देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि ऐसी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आपकी सतर्कता और पुलिस की तत्परता से ही अपराध पर अंकुश संभव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE