BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर जिले के जर्जर स्कूल भवनों पर खतरे.. <<     KHABAR : 11 जुलाई से विश्व जनसंख्या दिवस अभियान,.. <<     NEWS : सहकार सप्ताह के तहत साइबर जागरूकता.. <<     NEWS : भाजपा चंदेरिया मंडल की कार्यकारिणी घोषित,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में सृजन रविवार की शुरुआत कल से,.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ में शिवमहिमा, संतवाणी और.. <<     NEWS : अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में गूंजा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में रोजगार उत्सव में 527 युवाओं को.. <<     NEWS : ठाकुर श्री कल्ला जी के श्रीनाथ स्वरूप के.. <<     KHABAR : बारिश में डूबा सरकारी स्कूल,.. <<     रतलाम में जमीन विवादों के समाधान को.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस पर सिंधिया का तंज- जैसी करनी,.. <<     KHABAR : वन विहार में महिलाओं ने प्रकृति संग बिताए.. <<     KHABAR : स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का.. <<     BIG NEWS : झमाझम से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी-उमस से.. <<     KHABAR : खरगोन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत पर.. <<     KHABAR : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 6, 2025, 1:40 pm
BIG NEWS : रामनवमी पर दादा दरबार पहुंचे सीएम यादव, बोले- संतों के मार्गदर्शन में तीर्थ सुधार का संकल्प, जींस-पेंट वालों को कुटी में नहीं मिली एंट्री, पढे़ खबर 

Share On:-

नर्मदापुरम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह करीब 11 बजे नर्मदापुरम पहुंचे। उन्होंने रामनवमी के अवसर पर दादा गुरु भैयाजी सरकार से दादा दरबार कुटी पर भेंट की और पूजा पाठ में शामिल हुए।


इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने प्रदेशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के लिए जल गंगा अभियान चलाया जा रहा है। आज राम नवमी का अवसर पर हमने वृक्ष देवता की पूजन की और दादा गुरु का आशीर्वाद लिया है।


उन्होंने कहा कि साधु संतो के मार्गदर्शन में हमारे सारे तीर्थ अच्छे हों, इसका संकल्प हो, इसलिए मैं यहां से मैहर की माता शारदा के दरबार में जा रहा हूं। फिर भगवान राम ने जहां 11 वर्ष वनवास काल में मप्र में समय गुजारा। और हम सब के लिए वनवास काल में लीलाएं की उस पवित्र चित्रकूट भी जाऊंगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के मंदाकिनी के किनारे आज 21 लाख दीपक लगाएं जाएगे। आज ही चित्रकूट का गौरव दिवस है। साथ ही मां मंदाकिनी नदी की सांय काल की आरती में शामिल होने वाला हूं।


30 मार्च से चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान
सीएम ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत 30 मार्च से 30 जून तक चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में हमने मां नर्मदा परिक्रमा पथ को भी विकसित करने का संकल्प लिया है। इसीलिए परिक्रमा वासियों की सुविधा के लिए आने वाले क्षेत्र में सभी प्रकार की व्यवस्था जुटाई जाए।


हमारी मां नर्मदा की अविरल प्रवाह के लिए वृक्षारोपण से लेकर के कई सारे संकल्प यात्रियों के लिए लिए हैं। जैसे धर्मशाला बनाना की व्यवस्था करना सभी आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए सरलता सुगमता हो इसके लिए काफी काम किए हैं।


जींस-पेंट वालों को रोका गया
कुटी परिसर में केवल धोती पहने वालों को ही एंट्री दी गई। पेंट जींस, कुर्ता पैजामा वालों को गेट पर ही रोका गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE