BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2025, 10:48 am
NEWS : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव पर चन्देरिया खंड में निकाली भव्य शोभायात्रा, भक्तों ने उत्साह के साथ की सहभागिता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के चन्देरिया खंड में शोभायात्रा का आयोजन विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के तत्वावधान में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पुरुष युवा और बच्चे शामिल हुए । शोभायात्रा स्टेशन हनुमान मंदिर से शुरू हुई जो उपनगर  के प्रमुख मार्गों से होते हुए शीतला माता चौक पर धर्म सभा में परिवर्तित हुई जहाँ सामूहिक हनुमान चालीसा और भव्य आरती की गई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर मंत्री अभिनन्दन काबरा ने बताया कि शोभायात्रा स्टेशन हनुमान मंदिर से शाम 6 बजे शुरू हुई जिसको विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार सह प्रमुख अनिल चतुर्वेदी ने भगवा ध्वज दिखा कर रवाना किया ।एक ट्रेक्टर में प्रभु बजरंग बली की विशाल प्रतिमा की झांकी सजाई गई थी । साथ ही डीजे की धुन पर युवा थिरकते हुए चल रहे थे । बजरंग दल के नगर संयोजक पंकज जिनगर ने बताया की शोभायात्रा में चंदेरिया के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए जिनका उपरणा ओढ़ा कर स्वागत किया गया शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र बाहुबली हनुमान की सजीव झांकी रही जिसके साथ फोटो खिचवाने वालो की होड़ लगी रही ।वही समाज से विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया । वही शोभायात्रा शीतला माता चौक पहुँच का धर्म सभा में परिवर्तित हुई जिसमे सभी के द्वारा हनुमान चालीसा का वाचन और सामूहिक भव्य राम आरती की गई कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया व जिला संयोजक मनोज साहू ने सभी श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया 
नगर सह संयोजक जय सिंह वाघेला  ने बताया कि शोभायात्रा में जिला मंत्री चन्द्रशेखर सोनी ,गोपाल छिपा दिलीप जोशी, बबलेश शर्मा, जयेश भटनागर,सुमित हेड़ा, सचिन यती, प्रकाश चौधरी, मुरली साहू, महावीर कीर,बलराम मूंदड़ा ,सागर व्यास,आशीष वैष्णव ,प्रकाश बनाकिया,विक्रम गवारिया,आशीष मेनारिया,मृदुल जोशी,जयदीप आदि उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE