नीमच। श्री खेड़ापति बालाजी मंदिर जन्मोत्सव समिति एवं समस्त ग्रामवासी महागढ़ द्वारा आज श्रीहनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री हनुमंत कथा के पांच दिवसीय विराम के साथ आज भव्य चल समारोह निकाला गया। प्रारंभ में सुंदरकांड पाठ एवं बालाजी हवनपाठ किया गया। समस्त ग्रामवासियों द्वारा श्रीखेडापति बालाजी मंदिर से प्रारंभ होकर ढोल ढमाको डीजे द्वारा नाच गाकर पुरुषो और महिलाआंे द्वारा नगर के सभी मोहल्लों मंदिरों से होते हुए भव्य चल समारोह निकाला गया। अंत में खेड़ापति बालाजी मंदिर पर ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं महाआरती की गई। तत्पश्चात सभी भक्तजनों को महाप्रसादी वितरित की गई। खेड़ापति बालाजी मंदिर जन्मोत्सव समिति महागढ़ द्वारा सभी ग्रामीणजनों एव पुलिस प्रशासन टीम का आभार व्यक्त किया गया।