BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2025, 11:30 am
BIG NEWS : समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर ने सपरिवार किए चमत्कारिक श्री बानोड़ा बालाजी के दर्शन, विशेष पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज को धारण करवाया स्वर्ण जड़ित मुकुट व आंगी (वागा), पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच जिला मुख्यालय से करीब 120 किलोमीटर दूरी पर स्थित बेंगू राजस्थान के समीप चमत्कारिक स्थान श्री बानोड़ा बालाजी मंदिर पर शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राजस्थान, मध्यप्रदेश सहित दूर-दराज के हजारों भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नीमच के प्रसिद्ध समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर सपरिवार बालाजी धाम पहुंचे। अरोरा की तरफ से स्वर्ण जड़ित मुकुट व चांदी जड़ित आंगी(वागा) चमत्कारिक प्रतिमा पर धारण करवाया गया। श्री बानोड़ा बालाजी की प्रतिमा स्वर्ण-चांदी जड़ित आभूषणों से सुशोभित हो गई। आचार्य विक्रम शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना अभिषेक कर बालाजी को आभूषण धारण करवाए। इस मौके पर समिति की तरफ से छप्पन भोग का आयोजन भी रखा गया। इस अवसर पर समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर के साथ उनके सुपुत्र अरूल अरोरा, धर्मपत्नी मनीता, पुत्री परी विशेष पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस अनुपम भेंट को लेकर श्री बानोड़ा बालाजी मंदिर के मुख्य गुरूजी कैलाश शर्मा व पुजारी प्रतिनिधि द्वारा अरूल अरोरा परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।

देश में प्रसिद्ध है श्री बानोड़ा बालाजी मंदिर-
चित्तोडगढ जिले के बेंगू के समीप स्थित श्री बानोड़ा बालाजी मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहाँ कई वर्षों से रामायण का अखंड पाठ निरंतर चल रहा है। श्रद्धालु यहाँ अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं। कोसों दूर भक्त अगर बैठे-बैठे बालाजी से सच्चे मन से मुरादें मांग ले और वह पूरी हो जाती है। फिर उत्साह और उल्लास से मानता उतारने पहुंचते है। प्रतिमा इतनी चमत्कारिक है कि अच्छे भाव से दर्शन मात्र से ही भक्तों के बडे-बडे कष्ट दूर हो जाते है। हनुमान जन्मोत्सव पर इस विशेष दिन श्री बानोड़ा बालाजी के दर्शन करने के लिए लाखों भक्त पहुंचते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE