शाजापुर। जिले के अंतर्गत शुजालपुर तहसील के ग्राम जामनेर में संगीतमय श्री भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन के छठे दिन गत शनिवार को भागवत कथा के पावन अवसर पर ग्राम जामनेर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा, इसी भागवत कथा की पूर्णाहुति उपरांत आगामी 14 अप्रैल को प्रातः 125 कन्याओं का निशुल्क सामुहिक विवाह का आयोजन कथास्थल पर रखा गया हैं, इस पावन अवसर पर मालवांचल के लोकप्रिय कथावाचक गुरुदेव श्रीराम शर्मा ने सभी श्रद्धालुओ और सनातनी हिन्दू भक्तजनों से अनुरोध किया है कि हमारी धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए अधिक से अधिक संख्या में सामुहिक विवाह कार्यक्रम में पधार कर वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान करें, इस अवसर पर गत शनिवार को साफा बांधकर जनपद सदस्य पुष्पा विष्णु पाटीदार का कथावाचक गुरुदेव के द्वारा स्वागत किया गया,इस दौरान पूर्व सरपंच राजकुमार धाकड़, मनोज पाटीदार सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।