BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2025, 1:00 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले का गरोठ और देहरादून एक्सप्रेस, जब हुई ये बड़ी अनहोनी तो स्टेशन पर मच गई अफरा-तफरी, दुर्घटना की भनक लगते ही उड़े कालू सिंह के परिजनों के होश, आनन-फानन में पहुंचाया अस्पताल, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के गरोठ रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम को एक हादसा हो गया। पिपलिया राठौर के रहने वाले कालुसिंह (पिता चंदर सिंह) (55) देहरादून एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। स्टेशन पर रेल से पैर फिसलने से हुई इस घटना में उनका एक हाथ कट गया। घायल कालुसिंह को तत्काल गरोठ के इंदिरा गांधी शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मंदसौर रैफर किया गया। यहां से चिकित्सकों ने रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 

ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा-
घायल को गरोठ अस्पताल पहुंचने वाले दिनेश सिंह ने बताया कि मैं उन्हें बाइक से अस्पताल ले गया। कालुसिंह कहां से आ रहे थे। इसकी जानकारी उनके घरवालों को भी नहीं है। यह हादसा गरोठ स्टेशन पर उतरते वक्त हुआ। घायल कालू सिंह की हालात स्थिर बनी हुई है। इसकी जानकारी उनके बेटे ईश्वर सिंह ने दी और बताया कि अभी वह आईसीयू में भर्ती हैं। एक हाथ पूरी तरह से डैमेज हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की जानकारी और परिस्थितियों की जांच भी की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE