खरगोन। शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित जैन चौत्यालय में जीर्णाेद्धार के बाद तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव आचार्य विशुद्ध सागरजी महाराज के सानिध्य में होगा। इसके निमित्त रविवार को आचार्य श्री सहित 25 से अधिक सन्तो का मंगल प्रवेश हुआ। सन्तो के आगमन पर जैन समाजजनों ने पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया। गणेश मंदिर से महाराजश्री का शोभायात्रा के रूप मे अगुवानी की गई। बैंडबाजों के साथ निकली शोभायात्रा में समाजजन धर्म ध्वजा लिये चल रहे थे वही समाज की महिलाओं , बालिकाओं ने लेझिम नृत्य,एवं जांझ मंझिरे बजाकर गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।