चित्तौड़गढ़। बालाजी व्यायामशाला एवं जुड़ो प्रशिक्षण संस्थान, चित्तौड़गढ़ द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भगवान हनुमान जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
व्यायामशाला सचिव पहलवान कमलेश गुर्जर ने बताया कि न्यायपालिका के पूर्व पेशकार दशरथ सनाढ्य मुख्य आतिथ्य एवं व्यायामशाला संरक्षक विष्णु शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न भारवर्ग की कुश्तियों का आयोजन किया गया। 50 किग्रा भारवर्ग में बालकिशन भांड प्रथम, श्यामलाल भील द्वितीय, 55 किग्रा में रणवीरसिंह राठौड़ प्रथम, विशाल साहू द्वितीय, 60 किग्रा में देवेन्द्रसिंह चौहान प्रथम, नारायण धाकड़ द्वितीय, 66 किग्रा में रोहित रेगर प्रथम, धनराज गुर्जर द्वितीय, 72 किग्रा में अभयसिंह चौहान प्रथम, शुभम कीर द्वितीय, 76 किग्रा में राहुल गुर्जर प्रथम, किशन सुथार द्वितीय, 80 किग्रा में रामनिवास गुर्जर प्रथम, सुनिल रेगर द्वितीय, 85 प्लस में मनन शर्मा प्रथम, कृष्णकुमार लोधा द्वितीय रहे। अतिथियों द्वारा विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मुख्य निर्णायक वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक विनोद बोरीवाल, शारीरिक शिक्षक विजय गांछा, शारीरिक शिक्षक जगपालसिंह राणावत थे।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष बसंतीलाल पंचोली, देवेन्द्र सिंह, अंकित सेठिया, रामप्रताप सिंह राठौड़, राजकुमार गांछा, कुलदीप शर्मा, मनोहर लौहार, किशन पुरी गोस्वामी, प्रहलाद गुर्जर सेंती आदि उपस्थित रहे।