चित्तौड़गढ़। जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने बताया कि महाराणा सांगा की जयन्ति पर चितौड़गढ़ के राणा सांगा मार्केट पार्क में स्थित महाराणा सांगा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जन्म जयंती पर याद किया गया। महान यौद्धा महाराणा सांगा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सांगा के शरीर पर अस्सी घाव होने के बावजूद अन्तिम समय तक युद्ध लड़ते रहे और विजय हुए।
साथ ही हाल ही में सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा के सम्बन्ध में कथित गलत व अभद्र टिप्पणी की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि इससे उनका मानसिक दिवालियापन उजागर होता है। सांसद सुमन की सदस्यता बर्खास्त की जानी चाहिए।
इस अवसर पर संस्थान के महामंत्री शक्तावत, संयुक्त मंत्री गजराज सिंह बराडा, कोषाध्यक्ष गोवर्धन सिंह भाटी, महाराणा सांगा मार्केट समिति के गोवर्धन लाल पांड्या, महाराणा भूपाल शिक्षा समिति के एम डी लाल सिंह भाटी, सुरेन्द्र सिंह उलपुरा, जितेन्द्र सिंह राठौड़,रवि पांड्या, सुरेन्द्र सिंह सौलकीं, दिलीप पंवार, गणपत सिंह चौथपुरा आदि सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।