खरगोन। जिले में स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में खालसा साजना दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरुसिंघ सभा खरगोन के प्रधान हरचरण सिंह भाटिया, सेक्रेटरी कमलजीत सिंह गांधी ने बताया कि खालसा पंथ की स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया जिसमें प्रातः श्री अखण्ड पाठ साहिबजी की समाप्ति हुई जिसकी सेवा श्रवण कुमार खत्री परिवार द्वारा की गई पश्चात कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें सभा के हजूरी रागी पवन सिंह एवं दरबार साहीब अमृतसर से विशेष तौर पर पधारे भाई हरमनदीप सिंहजी द्वारा गुरबाणी का जसगान किया गया उनके द्वारा गायन किए गए गुरुवाणी शब्दों वाह वाह गोबिन्द सिंह आपे गुर चेला, तुम हो सब राजन के राजा, गुरु रामदास राखो शरणाई, खालसा अकाल पूरख की फ़ौज प्रागट्यों खालसा परमात्म की मौज श्रावण कर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे दरबार साहिब अमृतसर में बैठकर गुरबाणी श्रवण कर रहे हो। कीर्तन दरबार के पश्चात सत्कार समारोह आयोजित किया गया जिसमें अमृतपान करने वाले समाज के 36 महिलाओं एवं पुरुषों का सभा द्वारा पगड़ी भेंट कर सत्कार किया गया साथ ही आज के विशेष अवसर स्त्री सत्संग जत्थे की प्रमुख माता त्रिलोचन कौर चावला द्वारा बीबी मनप्रीत कौर छाबड़ा, बीबी रविंदर कौर, बीबी दलजीत कौर भाटिया को गुरबाणी की शिक्षा देकर गुरुचरणी लगाया गया एवं गुरुद्वारा साहिब के स्टाफ़ को भी अनवरत सेवाएँ निभाने हेतु सत्कार दिया गया उपरांत समूह संगत द्वारा सरबत के भले की अरदास की गई।
वरता गुरु का अटूट लंगर
सभा के लंगर कमेटी प्रधान जसबीर सिंह भाटिया, खजांची गुरुभजन सिंह भाटिया ने बताया कि कीर्तन दीवान की समाप्ति के पश्चात गुरू के अटूट लंगर का आयोजन हुआ जिसमें उपस्थित समाजजनों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर एक पंगत एक संगत के रूप में गुरु प्रसादी ग्रहण की। आज के लंगर की सेवा माता जसवीर कौर, सरदार मंजीत सिंह भाटिया सोनू परिवार द्वारा की गई लंगर सेवा में समाज के युवाओं मंटू भाटिया, सनी भाटिया, सोनू भाटिया, राजा भाटिया, त्रिलोचन सिंह भाटिया, प्रभजोत सिंह चावला, रजत भाटिया, आशु भाटिया ने सेवा निभाई। जोड़ा घर की सेवा सरदार सतपाल सिंह भाटिया द्वारा की गई आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने हेतु आभार सभा के संरक्षक मंजीत सिंह चावला ने माना।