BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2025, 11:41 am
KHABAR : अभिभाषक संघ की साधारण सभा में लिया बड़ा निर्णय, आगे भी यथावत रहेगी हड़ताल, आंदोलनरत रहेंगे अधिवक्ता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की उचित व्यवस्था करने की मांग को लेकर बीते 13 दिनों से आंदोलनरत जिला अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने अपनी-अपनी बात रखी और निर्णय लिया गया कि जब अधिवक्ताओं की मांगे पूरी नहीं होती है, हड़ताल यथावत रहेगी और अधिवक्ता आंदोलनरत रहेंगे। 
नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की उचित व्यवस्था की मांग को लेकर 1 अप्रैल से जिला अभिभाषक संघ के नेतृत्व में अधिवक्ता न्यायालीन कार्रवाई से विरत होकर आंदोलनरत है, लेकिन इस दौरान यह बात उठने लगी थी कि कई अधिवक्ता आंदोलन के पक्ष में नहीं है और वे आंदोलन से दूर होना चाहते है। हालातों के मद्देनजर जिला अभिभाषक संघ की साधारण सभा की बैठक का आयोजन रविवार को पुराने न्यायालय स्थित जिला अभिभाषक कार्यालय में किया। जिसमें आंदोलन को लेकर कई अधिवक्ताओं ने अपनी बात रखी। 
यह मेरे घर का अंदोलन नहीं, अभिभाषक संघ का आंदोलन है-
अधिवक्ताओं के विचारों को सुन अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मनीष जोशी ने कहा कि यह आंदोलन मेरे घर का नहीं है, यह अभिभाषक संघ का आंदोलन है, जिसका निर्णय एक बार नहीं तीन-तीन बार साधारण सभा की बैठक में लिया गया और अधिवक्ताओं की सहमती से लिया गया, लेकिन कुछ लोग धरना आंदोलन के दौरान कुछ बात कहते हैं और  आंदोलन के बाद पीछे से अलग बात कहते हैं। यह कारण है कि कुछ अधिवक्ताओं को आंदोलन को खत्म करने का मानस हो रहा है, वे खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अध्यक्ष श्री जोशी ने कहा कि आंदोलन को आगे बढाना है या नहीं, इसका निर्णय हमें आज लेना है। अगर आंदोलन को आगे बढाना है, तो आपका निर्णय और यही खत्म करना है, तो भी आपका निर्णय, क्योंकि जैसे सभी अधिवक्ताओं के काम प्रभावित हो रहे हैं, उसी तरह मेरा भी काम प्रभावित हो रहा है। 

मेरे खिलाफ लिखे जा रहे हैं आवेदन-
अध्यक्ष श्री जोशी ने कहा कि आंदोलन का असर यह है कि मेरे खिलाफ धनसिंह वर्मा ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश को लिखा है कि मैंने उसे कोर्ट के अंदर जाने रोका और नोटरी तथा शपथ आयुक्त के सील और रजिस्टर जब्त कर रहे हैं, जबकि सब जानते हैं कि जिला अभिभाषक संघ ने किसी को नहीं रोका और मेरे खिलाफ अनर्गल आरोप लगाए हैं। नवीन न्यायालय परिसर में अधिवक्ता नहीं जा रहे हैं, जबकि किसी पक्षकार के अंदर जाने पर कोई रोक नहीं, फिर धनसिंह वर्मा को कौन रोकेगा। श्री जोशी ने कहा कि बाते यहा तक हो रही है कि कार्यकारिणी को बगैर बताए पत्रचार किया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है। मैंने अगर कोई पत्राचार भी किया है, तो वह अभिभाषक संघ के हीत में किया है। वही सचिव देवेंद्र कैथवास ने कहा कि संघ में कोई फूट नही है। ऐसी अनर्गल बाते उन अधिवक्ताओ द्वारा फैलाई जा रही है जिन्हें ज्यूडिशियल के डर से कोर्ट में कम करने जाना है।

4 घंटे चली बैठक, लिया निर्णय यथावत रहेगी हड़ताल-
अभिभाषक कार्यालय में लंबी चली साधारण सभा की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश शर्मा, दिनेश शर्मा, लक्ष्मणसिंह भाटी, विनोद शर्मा, नवलसिंह लोध, अमित शर्मा, गोविंद सैनी, प्रविण मित्तल,नोशाद खान, मनीष कैथवास, सुनील पटेल, रानू अटल, शैलेंद्र नागदा आदि ने अपने विचार रखे। बैठक में सभी के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हड़ताल याथावत रहेगी और अधिवक्ता आंदोलनरत रहेंगे। इस दौरान अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष शांतिलाल जैन, सचिव देवैंद्र कैथवास, सह सचिव मनोज प्रजापति, कोषाध्यक्ष विश्वास चंदेल, ग्रंथपाल गणपतलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में अभिभाषक मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE