चित्तौड़गढ़। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में विगत 47 वर्षों से अनोखा हनुमान मंदिर के संरक्षक सीताराम शर्मा व कपिल शर्मा द्वारा भव्य अखाड़ा प्रदर्शन व शोभायात्रा का गांधीनगर सेक्टर नं. 1 स्थित अनोखा हनुमान मंदिर से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ओछड़ी गेट, पाडन पोल, लक्ष्मीनाथ मंदिर, मिठाई बाजार, गांधी चौक, कपड़ा बाजार, चन्दनपुरा, ढूँचा बाजार, सदर बाजार, गोल प्याऊ, सुभाष चौक होते हुए पुनः अनोखा हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुआ जहाँ महाआरती के साथ ही भोजन प्रसाद के भण्डारे का आयोजन हुआ।
मंदिर समिति के कपिल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारम्भ में नगर के सभी व्यायामशालाओं के उस्तादों, खलीफा व पहलवान, भामाशाहों को मंदिर प्रांगण में केसरिया साफा, उपरना ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तिरूपति व्यायामशाला के उस्ताद उदयलाल कीर, पूरण कीर, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष अमृत माली, पवनपुत्र व्यायामशाला के मदनलाल खटीक, शिवाजी व्यायामशाला के रमेश भाण्ड, जूना अखाड़ा के हरिसिंह सारंगदेवोत, पंचमुखी बजरंग व्यायामशाला मनासा के उस्ताद गुड्डु ग्वाला, महेन्द्र ग्वाला, चित्तौड़ी आठम के मुकेश नाहटा का सीताराम शर्मा ने साफा बंधवा कर सम्मानित किया। शोभायात्रा के दौरान गोलप्याऊ पर पंचमुखी बालाजी के पहलवानों ने हैरत अंगेज करतब दिखाये जिसको दर्शकों ने सराहा वहीं कईं व्यायामशाला के पहलवानों ने अलग अलग तरह के प्रदर्शन किये। राम-सीता-लक्ष्मण-हनुमान जी झांकी आकर्षक का केन्द्र रही।
कार्यक्रम में दीपक धोबी, भरतसिंह राठौड़, गोविन्द ईनाणी, लोकेश साहू, मनीष कीर, मोहित छीपा, करण प्रजापत, जितेन्द्र सुखवाल, ठाकुर भाण्ड आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान सकल हिन्दू समाज उपस्थित रहा। शोभायात्रा का जगह जगह पर हिन्दू समाज द्वारा स्वागत भी किया गया।