सिंगोली। थानांतर्गत ग्राम कछाला में बीती रात जैन साधुओं पर हुए हमले के विरोध में सकल जैन समुदाय ने विरोध जताया है। हालांकि सिंगोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक श्वेतांबर जैन संत रविवार को नीमच सिंगोली सड़क मार्ग से विहार करते हुए नीमच की ओर जा रहे थे। गत रात्रि वे ग्राम कछाला के पास बालाजी मंदिर पर विश्राम के लिए रुके थे तब ही रात करीब दस बजे कुछ अज्ञात लोगों ने हमला करते हुए साधुओं के साथ लाठी डंडों से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों सहित जैन समाज के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिंगोली बंद का आव्हान किया।
हालांकि सिंगोली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन जैन समाज घटना के पीछे किसी गहरी साजिश की आशंका व्यक्त कर रहा है। ऐसे में समाज ने नगर बंद का आव्हान कर मामले में गहराई से जांच की मांग की है।