चित्तौड़गढ़। शहर के देहली गेट क्षेत्र में ऊपर की मस्जिद गली नंबर 3 में स्थित मौलाना जावेद छीपा के मकान में सोमवार को साफ सफाई के दौरान एक सर्प दिखाई देने पर सर्प केचर को बुलाकर रेस्क्यू किया। गोपाल नगर निवासी सर्प केचर प्रकाश सेन, राजू व कैलाश ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सर्प रेस्क्यू किया व जंगल में छुड़वाया। प्रकाश ने बताया कि करीब 5 फ़ीट का सर्प रेसल वाईपर प्रजाति का था।