BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2025, 8:00 pm
NEWS : भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन, पुष्पांजलि अर्पित कर किया याद, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। छोटी सादड़ी में भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छोटी सादड़ी पंचायत समिति पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना थे।
 वही कार्यक्रम के बतौर विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अमृतलाल बंडी,डॉ जगन्नाथ सोलंकी,मार्तंड राव मराठा,नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा मुस्तफा बोहरा,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट,पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल शर्मा,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रुस्तम खान पठान,समाजसेवी मनीष उपाध्याय,पार्षद भरत खटीक,पूर्व पार्षद अजय कुमार यादव,अरविंद नाहर,नगर युवा कांग्रेस संयोजक हरीश टेलर इत्यादि द्वारा अम्बेडकर चौराहा पर बाबा साहब की मूर्ति पर दीप प्रज्वलन, पुष्पांजलि एवम माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहर लाल आंजना ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को पूरा विश्व पूजता है, और उनके बनाए हुए संविधान पर चलकर देश को आगे बढ़ने का काम किया है। पर वर्तमान परिपेक्ष में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है यह एक गंभीर सोचनीय विषय है।
विशिष्ट अतिथि अमृतलाल बंडी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब एक प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ,न्यायविद और समाज सुधारक थे। जिन्होंने भारत के करोड़ों अनुसूचित जनजातियों और अनुसूचित लोगों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ जगन्नाथ सोलंकी ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें सिखाता है कि शिक्षा,संघर्ष और समर्पण के साथ हम अपने लक्ष्यों की प्राप्ति कर सकते हैं,और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।
इस अवसर पार्षद चठान सिंह साहू,पार्षद प्रतिनिधि प्रेम तेली,राजेंद्र बिट्टू यादव,कन्हैयालाल यादव,जयनारायण यादव,प्रवीण मीणा,सुनील रेगर,दिनेशचंद दायमा,युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक नागोरी,शान्तिलाल मेघवाल,तुलसीराम मेघवाल,बद्रीलाल लाइनमेन,देवी लाल मेघवाल,अनिल मेघवाल,पुष्कर मेघवाल,सोहन लाल खटीक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं अंबेडकर जनक्रांति मंच छोटीसादड़ी के पदाधिकारी,सामाजिक,धार्मिक, राजनीतिक संगठन से जुड़े समस्त गणमान्यजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE