शाजापुर। शुजालपुर के समीप जामनेर में सर्व सनातनी हिंदू समाज का निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन बढ़वाई उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित श्री राम शर्मा द्वारा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित कराया गया। आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 125 कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, शाजापुर विधायक अरुण भीमावत सहित राज्यसभा सांसद उमेश नाथ जी महाराज,चार धाम के पीठाधीश्वर श्री स्वरूपानंद जी महाराज,महामंडलेश्वर कल्याण दास जी महाराज सहित उज्जैन से सैकड़ों की संख्या में साधु संत शामिल हुए।
इस सर्व सनातनी हिंदू समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे। वही अतिथियों ओर संतो द्वारा वर वधु को आशीर्वाद वचन देकर नव दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी गई।
बता दे ज्योतिषाचार्य पंडित राम शर्मा बढ़वाई उज्जैन वाले संत ने पिछले वर्ष 128 कन्याओं का राघऊ पिपलिया जिला उज्जैन में सम्मेलन आयोजित किया गया था।वही इस शुजालपुर व कालापीपल के मध्य जामनेर गांव में आज 125 कन्याओं का निःशुल्क विवाह सम्मेलन संपन्न कराया गया।जहां वधु को दहेज गोदरेज,बेड सहित जरूरत की सामग्री दी गई।