BREAKING NEWS
BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2025, 12:50 pm
KHABAR : जिले के किसान ई-पोर्टल पर रबी मौसम 2024-25 में तुअर फसल के उपार्जन के लिए करा सकते हैं पंजीयन, अप्रैल माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के किसान ई-पोर्टल पर रबी मौसम 2024-25 में तुअर फसल के पंजीयन करवाकर शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान तुअर फसल का पंजीयन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत में स्थापित सुविधा केन्द्रों, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों तथा सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र एवं एम.पी. किसान एप आदि पर भी पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था है।
उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि नीलमसिंह चौहान ने बताया कि तुअर फसल का पंजीयन जिले के निर्धारित 6 पंजीयन केन्द्रों विपणन सहकारी संस्था मर्यादित आलोट, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित ताल, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति धराड, प्राथमिक सहकारी संस्था भीमाखेडी जावरा, प्राथमिक सहकारी समिति उपलई तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कछालिया पर कार्यालयीन समय में ई-उपार्जन पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं। किसान के विगत वर्ष के पंजीयन में उल्लेखित आधार नम्बर, बैंक खाता, मोबाइल नम्बर में किसी प्रकार के परिवर्तन, संशोधन की आवश्यकता होने पर संबंधित दस्तावेज स्वरुप पंजीयन केन्द्र पर लाना होंगे। जिन किसानों द्वारा विगत रबी एवं खरीफ में पंजीयन नहीं कराया गया था एवं ई-उपार्जन पोर्टल पर उनका डाटाबेस उपलब्ध नहीं है, ऐसे किसानों को समिति स्तर पर पंजीयन हेतु आधार नम्बर, बैंक खाता, मोबाइल एवं निर्धारित प्रारुप में आवेदन पंजीयन केन्द्र पर उपलब्ध कराना होगा। तुअर फसल के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE